रामपुर: भावुक विदाई: कप्तान की रवानगी पर महिला रिक्रूट रो पड़ीं
Rampur, Rampur | Apr 2, 2026 जनपद के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के विदाई समारोह में खाकी का मानवीय चेहरा सामने आया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी विद्यासागर मिश्र के प्रति सम्मान और उनके पितातुल्य व्यवहार को याद कर महिला रिक्रूट आरक्षियों के सब्र का बांध टूट गया और वे फूट-फूटकर रोने लगीं। विद्यासागर मिश्र ने सभी को ईमानदारी से कर्तव्य निभाने का संदेश दिया।