मेड़तासिटी क्षेत्र के मेड़ता रोड नगरपालिका में अतिक्रमण हटाने से पहले गुरुवार देर शाम को पुलिस व नगर पालिका ने मेड़ता रोड के बाजार में सूचना जारी कर चेतावनी दी कि अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाए अन्यथा 16 जनवरी को नगर पालिका अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी। गुरुवार देर शाम 8:00 बजे तक टीन बाजार में इसे लेकर चेतावनी जारी करती नजर आई।