रामपुर गार्डन स्थित कांग्रेस कार्यालय में महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एड. की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन सृजन, बूथ-स्तर पर लोकतंत्र रक्षक नियुक्ति और मताधिकार सुरक्षा पर रणनीति बनी। नेताओं ने हर बूथ पर कार्यकर्ता तैनात कर वोट चोरी रोकने, जनता की समस्याओं पर सड़क से संघर्ष तक की तैयारी पर जोर दिया।