अररिया: सुभाष स्टेडियम में आयोजित इफ्तार पार्टी में सैकड़ों लोग शामिल हुए
Araria, Araria | Mar 25, 2025 शहर के सुभाष स्टेडियम में मंगलवार को शाम 6 बजे के करीब जिला परिषद और विधानसभा प्रत्याशी पप्पू अजीम द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ मिलकर रोजा खोला और आपस में भाईचारे का संदेश दिया।