बिसौली: बिसौली के पैगा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दंपति समेत चार लोग घायल हुए
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में गुरुवार को 2 बजे करीब एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पैगा गांव के पास पीछे से आ रही बाइक ने दंपति की बाइक में टक्कर मार दी जिसमें पति-पत्नी सहित दोनों बच्चे घायल हो गए।