शाजापुर: आज हापा एक्सप्रेस में सारंगपुर और आक्या चौहान स्टेशन पर हादसा, दो यात्री घायल
शाजापुर जिले में सोमवार सुबह हापा एक्सप्रेस ट्रेन में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो यात्री घायल हो गए।सारंगपुर स्टेशन पर गेट पर बैठे यात्री का पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जबकि आक्या चौहान स्टेशन पर पानी भरने उतरे यात्री का पैर फिसल गया। दोनों घायलों मुक्तिनाथ यादव और सुमित कुमार, निवासी उत्तर प्रदेश, को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया