गांव मंदोला की वॉलीबॉल खेल नर्सरी में रविवार को हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे 60 युवा खिलाड़ियों को निःशुल्क ट्रैकसूट वितरित किए। खिलाड़ियों में इस पहल को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।