पाली: पाली में शासकीय महाविद्यालय में मनाई गई गांधी जी की पुण्यतिथि।
Pali, Umaria | Jan 31, 2024 राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिले भर में शहीद दिवस मनाया गया। इसी क्रम में जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली परिसर में महात्मा गांधी गार्डन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा में साफ सफाई कर माला अर्पण महात्मा गांधी जी को नमन किया गया।