महाराजगंज: अघौरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल
21 मई बृहस्पतिवार शाम 4 बजे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे डिवाइडर मे टकरा गए। दोनों युवक एक साथ बाइक मे बैठकर ससुराल जा रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क मार्ग पर काफी दूर तक रगड़ती हुई चली गई। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आ गई।दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।जहां दोनों का इलाज किया गया है। एक की हालत गंभीर है।