कोलायत: लालगढ़–फलोदी रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, जल्द 130 किलोमीटर प्रति घंटा से दौड़ेगी ट्रेन, कोलायत में काम शुरू
उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन की ओर से लालगढ़–फलोदी रेलखंड पर आधुनिक तकनीकी उन्नयन का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इस नवीनीकरण के पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 110 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर 130 किमी प्रतिघंटा किए जाने की तैयारी है। इससे न केवल यात्रियों का सफर समय कम होगा, बल्कि इस सेक्शन पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।