रसूलाबाद: बख्खा पुरवा में सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
रसूलाबाद क्षेत्र के रसूलपुर गांव के बख्खा पुरवा में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में भीषण आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार बख्खा पुरवा निवासी कुंवर सिंह पुत्र हीरा लाल के घर में अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग भड़क उठी।