अनूपपुर: बेथेल स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
जिला मुख्यालय स्थित बेथेल स्कूल में मंगलवार को जिला अस्पताल की टीम एवं स्कूल प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आपातकालीन स्थिति में सीपीआर सहित आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।