जंक्शन स्थित रिलायंस मार्ट से अज्ञात चोर सामान चुरा ले गए। इस संबंध में जंक्शन थाने में अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार रिलायंस मार्ट के प्रबंधक गौरव कुमार पुत्र रामप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि तीन जनवरी की शाम को अज्ञात व्यक्ति मार्ट से सामान चुराकर ले गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है।