शेखपुर रोड की स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि बिना बारिश के ही सड़क पर जलजमाव देखने को मिल रहा है। कीचड़ और फिसलन के कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। स्थानीय लोगों का कहना