बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिजन ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने 10 जनवरी को बरेली गया हुआ था। इसी दौरान उनकी पुत्री आलू के खेत में लहसुन की पत्तियां तोड़ने गई थी। आरोप है कि गांव निवासी युवक उसे जबरन सरसों के खेत में ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किशोरी को बचाया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी।