ज्ञानपुर: औराई में चारागाह की भूमि पर अवैध आवास निर्माण के मामले में तत्कालीन लेखपाल निलंबित, सचिव व प्रधान को वसूली के निर्देश
तहसील औराई के ग्राम पंचायत जाठी के राजस्व ग्राम घूरीपुर की चारागाह भूमि (गाटा संख्या 17) पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो आवास बनाए जाने के मामले में जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने सख्त कार्रवाई की है। तत्कालीन लेखपाल अशोक कुमार लाल को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वर्तमान लेखपाल राजेंद्र प्रसाद तिवारी पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।