सीमलवाड़ा: 25 सितंबर को बांसवाड़ा में पीएम मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सीमलवाड़ा में भाजपा की बैठक, जन संपर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 सितंबर को बांसवाड़ा आगमन एवं विशाल जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा मंडल सीमलवाड़ा की ओर से पदाधिकारियों ने ग्रामीण अंचलों का व्यापक दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने क्षेत्र ने जन संपर्क किया।