बालाघाट: नेतरा श्मशान घाट में टूटा विद्युत पोल, ग्रामीणों में हादसे का डर, कहा- क्या मौत के बाद जागेगा विद्युत विभाग?
बालाघाट तहसील अंतर्गत ग्राम नेतरा के शमशान घाट में लगा विद्युत पोल टूटकर खतरनाक स्थिति में झुक गया है। पोल लगातार नीचे की ओर झुकता जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह स्थिति 22 मई की सुबह ग्रामीणों की नजर में आई, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब विद्युत विभाग की लापरवाह