देवघर: श्रावणी मेला को लेकर देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने कांवरिया पथ का किया निरीक्षण
श्रावणी मेला को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने गुरुवार शाम 4:00 बजे कांवरिया पद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ मेला ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों के आवासन स्थलों का भी निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेले में करीब 10000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।