गुना नगर: लोकसभा निर्वाचन के लिए पीजी कॉलेज में बनाए गए सुविधा केंद्र पर जिले के मीडिया कर्मियों ने किया मतदान
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन में मीडिया कर्मियों को डाक मत पत्र से मतदान करने की सुविधा दी है। पीजी कॉलेज गुना में बनाए गए सुविधा केंद्र पर गुना लोकसभा क्षेत्र के मीडिया कर्मियों ने पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कर मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग ने मीडिया कर्मियों को पहली बार डाक मत पत्र से मतदान की सुविधा दी है।