गुना नगर: एकल अभियान की जिला कार्यालय पर विभिन्न गतिविधियों को लेकर हुई बैठक मतदाताओं को जागरूक करने लिया संकल्प
एकल अभियान द्वारा गुना जिले के बनवासी क्षेत्र में विद्यालय संचालित कर बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। एकल अभियान कि विभिन्न गतिविधियों को लेकर 2 मई को जिला कार्यालय पर बैठक हुई। एकल अभियान के पदाधिकारी, आचार्य एवं डीडीओ ने मतदाताओं को बनवासी क्षेत्र में जागरूक करने, शत प्रतिशत मतदान करने एवं मतदान स्वयं करने का संकल्प लिया।