गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में किसानों की भीड़ बढ़ने पर मंडी का गेट किया बंद, AB रोड और दशहरा मैदान रोड पर खड़े किए ट्रैक्टर-ट्राली
गुना की नानाखेड़ी मंडी में 2 मई को बंपर आवक हुई। फसल बेचने आए किसानों की भीड़ से बीती रात में ही मंडी परिसर खचाखच भर गया। जगह न होने से मंडी का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने सुबह और दोपहर तक फसलों को लेकर पहुंचे किसानों के करीब 500 ट्रैक्टर ट्रालियों को एबी रोड और दशहरा मैदान रोड पर सड़क किनारे लाइन लगवा कर खड़ा किया है।