सहारनपुर: दिल्ली रोड पर शराब पीने को लेकर हुड़दंग, लाठी-डंडों से मारपीट का CCTV हुआ वायरल, 100 मीटर दूर चौकी होने पर उठे सवाल
थाना सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड पर काशीराम कॉलोनी से ठीक पहले शराब पीने को लेकर भारी हुड़दंग मच गया। सोमवार शाम 4:00 बजे वायरल CCTV फुटेज में दिखा कि कुछ लोगों ने शराब के अधिक पैसे लेने के विवाद पर लाठी-डंडे चला दिए। शाम के समय इस इलाके में अक्सर लोग खुले में शराब पीते नजर आते हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है।