लोहरदगा: 4 मई को भक्सो में ऐतिहासिक अंतर पड़हा जेठ जतरा, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक एकता का होगा भव्य समागम
आदिवासी संस्कृति और गौरव के प्रतीक ऐतिहासिक ‘अंतर पड़हा जेठ जतरा’ के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 4 मई सोमवार को सदर प्रखंड के भक्सो स्थित जतरा मैदान में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक समागम की सफलता को लेकर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों की एक अहम बैठक हुई, जिसमें विस्तृत रणनीति तय की गई।