मथुरा: एक्सप्रेसवे बस हादसे में सह-चालक की तेज रफ्तार से हुई दुर्घटना, तीन बस कर्मी और एक यात्री की मौत
मथुरा के थाना राया क्षेत्रान्तर्गत यमुना-एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 पर आज तड़के हुए दर्दनाक हादसे की असली वजह सामने आ गई है। हादसे के वक्त मुख्य चालक की जगह बस का सह-चालक तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहा था, जिससे वह संतुलन खो बैठा। रफ्तार इतनी तेज थी कि आगे चल रहे ट्रेलर से टकराने के बाद वोल्वो बस उसके साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए।