धमतरी: टाइगर रिजर्व में दो दुर्लभ खोज, हॉर्नबिल और भारतीय पिट्टा पक्षी दिखाई दिए
धमतरी-गरियाबंद जिले में आने वाले उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में पक्षी जगत से जुड़ी दो दुर्लभ घटनाएं दर्ज हुईं। बीट गार्ड वीरेंद्र ध्रुव और हॉर्नबिल ट्रैकर देवेंद्र यादव की टीम ने मालाबार पाइड हॉर्नबिल को फलाहारी चमगादड़ का शिकार करते देखा। यह व्यवहार बेहद दुर्लभ है और हॉर्नबिल की अनुकूलन क्षमता दिखाता है। दूसरी बड़ी खोज भारतीय पिट्टा के किशोर पक्षी की।