धरियावद: उत्तम सेवा फाउंडेशन और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 24 ट्राई साइकिल और 5 व्हीलचेयर वितरित किए गए
सेवा और मानवता के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तम सेवा फाउंडेशन एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में धरियावद में दिव्यांग एवं वंचित जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। पूर्व में आयोजित शिविर में किसी कारणवश वंचित रह गए लाभार्थियों को इस अवसर पर 24 ट्राई साइकिल एवं 5 व्हीलचेयर प्रदान की गईं है।