रमकंडा: रमकंडा में कई महिलाओं को मइया सम्मान योजना की राशि नहीं मिली, प्रखंड कार्यालय पहुंचीं
मइया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज कई महिलाएं बुधवार को सुबह करीब 11बजे रमकंडा प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। लाभुकों का कहना है कि सरकार की ओर से सितंबर माह की ₹2500 की राशि अधिकांश खातों में भेज दी गई है, लेकिन कई महिलाओं के खाते में अब तक पैसा नहीं आया है। वही जुलाई एवं अगस्त महीने में भी राशि नही मिली है। जबकी उससे पहले यह राशि मिली थी।