राठ: गलिहया रोड पर सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत, बाइक से गिरने से हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Rath, Hamirpur | May 27, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के गलिहया रोड पर तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे 65 वर्षीय एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अचानक चलती हुई बाइक से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा बुधवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।