श्रीनगर: मध्य विद्यालय खोखा के बच्चों का दल परिभ्रमण के लिए भीमनगर रवाना
मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के अंतर्गत शुक्रवार को आठ बजे मध्य विद्यालय खोखा के 47 छात्र-छात्राओं के एक दल को मुखिया प्राण मोहन मिश्र उर्फ भोला मिश्र, शिक्षक ललित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर भीमनगर बैराज के लिए रवाना किया। प्रधानाध्यापक मरगुब आलम ने कहा कि सरकार छात्रों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को लेकर विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है।