भोरे: भोरे थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घर पर की कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के कुर्की वारंट को कराया तामिला
भोरे थाना क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के निर्देशानुसार फरार अभियुक्तों के घर कुर्की अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लंबे समय से फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट का विधिवत तमिला भी कराया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा समन्वित कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेशों का पालन किया।