चूरू: फिल्मी दुनिया के चमकते सितारे गोविन्दा गुर्जर चूरू के कलाकारों के साथ व आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय
Churu, Churu | May 24, 2026 चूरू के कलाकारो के साथ अभिनय कर रहे गांव बाटलिया डीडवाना कुचामन निवासी गोविंदा गुर्जर आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। गोविन्दा गुर्जर फिल्मी दुनिया के चमकते हुए सितारे हैं। गुर्जर ने वन विभाग की नौकरी छोड़कर अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा है। वर्ष 2011 में अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार के रूप में याति प्राप्त कर चुके हैं।