गिरिडीह: आपका मोबाइल फिर से आपके पास" अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस ने 211 लोगों को उनके मोबाइल लौटाए।
आपका मोबाइल फिर से आपके पास" अभियान के तहत सोमवार को 1 बजे न्यू पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में 211 लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।