गुलाना: गुलाना तहसील क्षेत्र में प्री-मानसून की बारिश जारी, 9.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज,12 जून से फिर तेज होने के आसार
गुलाना तहसील क्षेत्र में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते औसतन 9.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रविवार शाम को 6 बजे तहसील गुलाना व पोलायकलां में 14-14 मिमी बारिश हुई। 1 जून से अब तक जिले में औसत 45.3 मिमी, गुलाना में 38 मिमी और पोलायकलां में 45 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है। लगातार बारिश से मौसम सुहावना है और किसानों को राहत मिली है।