कटनी नगर: विजयराघवगढ़ तहसील कारीतलाई की ग्रामीण महिलाएं पहुँची कलेक्ट्रेट कार्यालय सरपंच पर रुपये मांगने और घर गिराने का लगाया आरोप
विजयराघवगढ़ क्षेत्र के कारीतलाई की महिलाएं आज मंगलवार दोपहर 1:10 मिनट पर कलेक्ट्रट कार्यालय पहुँची थी। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमआर राइस स्कूल निर्माण के लिए जहां वे 50 वर्षों से अधिक समय से निवासरत है उसे भूमि पर बनी बस्ती के घर सरपंच द्वारा गिरवी जा रहे हैं वहीं ग्रामीण महिलाओं से ₹1 लाख रुपये की राशि भी मांगी जा रही है। परेशान महिलाओ ने गुहार लगाई।