मैनपुरी: करहल क्षेत्र में परिवार के लोगों द्वारा पीड़ित के मकान पर किया जा रहा अवैध कब्जा, एसपी से की गई शिकायत
करहल क्षेत्र के नगला सुखी निवासी संदीप पुत्र रनवीर सिंह अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचा और एसपी को दिए शिकायती पत्र में उसने परिवार के ही लोगों द्वारा उसके मकान पर अवैध तरीके से कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। वहीं सुनवाई न होने पर पीड़ित मुख्यालय पहुंचा और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।