उधवा: अमानत दियारा पंचायत में आग लगने से एक घर जलकर राख, मुखिया प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को दी राहत सामग्री
राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत में बीते बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। इस घटना में घरेलू सामान समेत हजारों रूपए का नुकसान हो गया। गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे मुखिया प्रतिनिधि कादिर शेख ने पीड़ित परिवार को राहत सामग्री वितरण किया।