बांसवाड़ा: चेतककांप्लेक्स परिसर की 'चारभुजा' बिल्डिंग की सीढ़ियों में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, 6 बाइक जलकर खाक
चेतक कांप्लेक्स परिसर स्थित 'चारभुजा' नाम की एक बिल्डिंग कि सिडियों में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के एक हिस्से में भारी मात्रा में कबाड़ और अटाला भरा हुआ था, जहां शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक चिंगारी भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में खड़ी 6 बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।