कोल: अलीगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हमशक्ल हुए वायरल, 2027 में पार्टी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
Koil, Aligarh | Jan 30, 2026 अलीगढ़ में इन दिनों सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के हमशक्ल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अखिलेश यादव के हमशक्ल सलाउद्दीन अलीगढ़ के शाह जमाल क्षेत्र के रहने वाले हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने उन्हें लखनऊ बुलाया और अखिलेश यादव से मिलवाने की बात थी हालांकि अभी उनकी मुलाक़ात संभव नहीं हो पाई है।