झालरापाटन: धामाखेड़ा गांव में युवक ने पुजारी को पैसे नहीं चुकाने पर गंडासे से वार कर वृद्ध को किया घायल
झालावाड़ के दामाखेड़ी गांव में उदारी के रुपए नहीं चुकाने पर एक युवक ने वृद्ध के सर पर गंडासे से वार कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया कि धामाखेड़ा गांव का रहने वाला 60 वर्षीय दुर्गा लाल के सर पर नंदराम ने गंडासे से वार कर दिया। नंदराम ने दुर्गा लाल को ₹600 उधार दिए थे।