मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा पर बुधवार शाम साढ़े 4 बजे तक दो दर्जन से अधिक वाहनों की ऑन लाइन चालान काटी गई। जानकारी के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मैठी टॉल प्लाजा पर प्रशासन के द्वारा चेक पोस्ट बनाया गया है। यह चेक पोस्ट सीसीटीवी कैमरे से लैस है। इसके साथ ही चौबीस घंटे लगातार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।