कटंगी: कटंगी में मनाया गया धरती आबा बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस
उलगुलान के नायक, जल-जंगल-जमीन के रक्षक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मंगलवार 9 जून को कटंगी में श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद विकासखंड कटंगी के तत्वावधान में शहर के पाथरवाड़ा रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल के समक्ष विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी