पकरीबरावां: पकरीबरावां में धूमधाम के साथ निकाली गई बाबा चौहरमल की भव्य शोभा यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
रविवार को पकरीबरावां के पकरी गांव में बाबा चौहरमल जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ आयोजित किया गया इस दौरान पकरी गांव से भव्य शोभा यात्रा आयोजित की गई जहां शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग बाबा चौहरमल अमर रहे का नारा लगाते हुए मुख्य बाजार होते हुए देवी मंदिर के समीप पहुंची ।