चूरू: सोमासी में गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से दो मासूम बच्चे झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी है
Churu, Churu | Jan 21, 2026 चूरू जिले के गांव सोमासी में बुधवार को घर के बाथरूम में रखी गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। झुलसी हालत में परिजन दोनों बच्चों को लेकर तुरंत राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार किया। फिलहाल दोनों बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है।