चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के पीकू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 नवजात सुरक्षित, बड़ी लापरवाही सामने आई
Churu, Churu | Jan 21, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की मातृ-शिशु इकाई के दूसरे मंजिल पर स्थित पीकू (PICU) वार्ड में बुधवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के समय वार्ड में करीब 15 नवजात बच्चे भर्ती थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि वार्ड में लगे छह अग्निशमन यंत्रों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।