गाज़ीपुर: बस हादसे पर शोक की लहर, लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने रखी शोक सभा और घायलों के लिए की प्रार्थना
गाजीपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद अब सामाजिक संगठनों में भी शोक की लहर देखने को मिल रही है। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति, गाजीपुर की ओर से नंदगंज क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में मारे गए तीर्थ यात्रियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने डॉ. स्वतंत्र सिंह की मौजूदगी में दो मिनट का मौन...