गाज़ियाबाद: लिंक रोड थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से जुड़े एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 14 साल की लड़की से रेप करने के बाद बवाल हो गया। पुलिस ने इस मामले में गैर समुदाय से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, परिवार का दावा है कि बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। स्थानीय लोग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।