चौथम: चौथम पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
चौथम थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस टीम रुपनी निवासी प्रीतम रजक के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। कुर्की की कार्रवाई के भय से प्रीतम रजक को पुलिस के समक्ष उपस्थित होना पड़ा, जिसके बाद उस