हनुमानगढ़: टाउन की नई आबादी की गली नंबर 2 में सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग, पांच लोग झुलसे
टाउन की नई आबादी की गली नंबर दो स्थित घर में रविवार को घरेलू सिलेंडर से गैस रिसाव से आग लग गई| इसमें गैस एजेंसी कर्मचारियों सहित पांच जने झुलस गए| उनमें से तीन जनों की हालत गंभीर होने के कारण उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।इंडेन गैस एजेंसी टाउन के कर्मचारी सोहनलाल व रेशम सिंह गैस सिलेंडर की जांच करने गए |