पलामू जिले के हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क पर बहेरा-बिंदुबिघा मोड़ के समीप बुधवार को नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से दो ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों ऑटो चालकों समेत कुल छह लोग घायल हो गए, जबकि एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया।